आइये, आज बिहार से जुड़ी शार्ट न्यूज़ को पढ़ते है। हम आपके लिए डेली बिहार से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को शार्ट में लाते है। ताकि आप कम समय में बिहार के ज्यादा से ज्यादा खबरों को पढ़ सके।
- पटना से कोलकाता के लिए आज से एक और उड़ान और बागडोगरा के लिए कल से नयी सेवा, पटना-बागडाेगरा के बीच सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार अाैर रविवार काे अाॅपरेट करेगी, टना-काेलकाता की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन साेमवार, बुधवार और शुक्रवार काे उड़ान भरेगी फ्लाइटों की टाइम टेबल जगह प्रस्थान आगमन।
- काेलकाता-पटना शाम 7:35 रात 8:50
- पटना-काेलकाता दाेपहर 3:40 शाम 4:50
- बागडाेगरा-पटना शाम 4:30 रात 5:55
- पटना- बागडाेगरा दाेपहर 3:05 शाम 4:10
- जोकीहाट- तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत, सिमरिया पंचायत के अरतिया के रहने वाले उस्मान के बेटे अहसान के रुप में बच्चे की हुई शिनाख्त, घर में पसरा मातम।
- बिहार में महंगाई के खिलाफ दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, कार्यकर्ताओं संग सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला
- कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने महंगाई और कुछ लोगों ने किसानों के मुद्दों पर नोटिस दिया है. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से जिन चीज़ों की अनुमति मिलती है, उन पर चर्चा होगी। हम महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाने वाले हैं।
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 3 की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार अभी भी 4 लोग लापता हैं
- नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. उनके साथ ही चार अन्य लोगों को पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाया गया है।
- बिहार में जहरीली शराब का कहर जहरीली शराब पीने से बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दो ग्रामीणों की आंखों की रोशनी चली गयी. दोनों रामनगर थाना क्षेत्र के मंगुराहा के रहने वाले हैं. उनकी पहचान नूर आलम खां (40) व सुखल अंसारी (55) के रूप में हुई है. दोनों का इलाज रामनगर के निजी अस्पताल में चल रहा था.
- बिहार के अलग अलग हिस्सों से आए लोगों से सीएम नीतीश कुमार का जनसंवाद जारी, जनता के दरबार में आए लोगों से सीएम और अधिकारी सुन रहे हैं सुझाव और शिकायत।
- बिहार में रविवार के दिन रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। फारबिसगंज और रामनगर में 90 एमएम, पटना में 77 एमएम, दरभंगा, कटहिरा, सबौर, चनपटिया में 70 एमएम और पूर्णिया व बगहा में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
- जोकीहाट- तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत, सिमरिया पंचायत के अरतिया के रहने वाले उस्मान के बेटे अहसान के रुप में बच्चे की हुई शिनाख्त, घर में पसरा मातम
- पूर्णिया के श्रद्धालुओं की गाड़ी बांका में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में आधे दर्जन महिलाओं और तीन बच्चों सहित 15 लोग जख्मी, झुन्नी बलुआ के रहने वाले हैं सभी लोग
- मधुबनी- फुलपरास में कारोबारियों ने कामकाज किया ठप, घोघराडीहा रोड पर दवा कारोबारी पर फायरिंग का मामला, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार किया बंद।
- फारबिसगंज पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी
- अररिया- दो महिलाओं सहित 3 लोग गिरफ्तार, फारबिसगंज में गेस्ट हाउस से तीनों गिरफ्तार, डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई।
हमारे साथ सोशल मीडिया में जरूर जुड़े।
Thanks
