Short News Bihar: आज दिनांक 17 जुलाई 2021 की शार्ट न्यूज़ | Bihar News

कम समय में ज्यादा न्यूज़ पढ़ने के लिए Short News Bihar में आपका स्वागत है। हम प्रतिदिन आपके 

  • बिशनपुर से गिरफ्तार तीनों नटवरलाल का हुलिया देखिए। ये लोग डिक्की फोड़वा गिरोह के शातिर सदस्य हैं। जो बिशनपुर हाट में वारदात को अंजाम देते धर दबोचे गए हैं। गिरोह के दो सदस्य मौके से भागने में कामयाब रहे थे। पुलिस के सामने में इन लोगों ने कई अहम राज खोले हैं। इन अपराधियों का भी बंगाल कनेक्शन सामने आ रहा है।

  • कटिहार- बरारी के पोखर टोला में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा।

  • बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की आज पूर्णिया में महापंचायत, प्रतिनिधियों को करेंगे सम्बोधित, टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

  • पूर्णिया जिले में अब तक सात लाख से ज्यादा लोगों का हो चुका है टीकाकरण, 597853 लोगों को पहला डोज, 106455 लोग ले चुके हैं दूसरा डोज।

  • बिहार में मॉनसून फिर से हुआ सक्रिय, सूबे के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

  • पूर्णिया- बायसी थाना में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, सीओ मो इस्माइल और एसएचओ ने सुनीं लोगों की फरियाद, जमीन विवादों से संबंधित मामलों पर परिवाद पर हुई सुनवाई, ऑन द स्पॉट चार मामलों का हुआ निष्पादन, बाकी 2 मामलों पर सुनवाई के बाद अंचल अमीन को मापी कर प्रतिविदेन सौंपने के दिए निर्देश।

  • अररिया डीएम का सिकटी दौरा, नूना नदी से हुए नुकसान का ले रहे हैं जायजा, ख़बर सीमांचल ने बाढ़ से हुई बर्बादी का प्रमुखता से दिखाया था ख़बर।

  • अररिया में त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधिगण सम्मेलन में उपस्थित पंचायती राज मंत्री शसम्राट चौधरी, अररिया सांसद  प्रदीप सिंह, विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य।

  • पौआखाली- रसिया रोड पर राशन दुकान में चोरों ने की सेंधमारी, कैश और हजारों का सामान लेकर चोर फरार, पौआखाली थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच।

  • दरभंगा- समस्तीपुर रेल खंड पर मुक्तापुर- समस्तीपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या 1 ( डाउन लाइन) पर पानी का स्तर बढ़ने के कारण  गाड़ियों के परिचालन में बदलाव।

  • किशनगंज के टेढ़ागाछ इलाके में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, झाला चौक के पास सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीर को आई चोट।

  • पूर्णिया- बायसी के मल्हरिया में डूबने से शाहिद नाम के युवक की मौत का मामला, सीओ मो इस्माइल ने शाहिद के पिता मो यूनूस को सौंपा अनुग्रह राशि का चेक, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को 4- 4 लाख का मुआवजा राशि मिल चुका है।

  • जोकीहाट के घोरमारा वार्ड नंबर 1 में परमान नदी के कटान से ग्रामीण भयभीत हैं। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण विभाग के JE और SDO के साथ AIMIM विधायक शाहनवाज आलम ने गांव का दौरा कर कटान का जायज़ा लिया। एक दो रोज में कटावरोधी कार्य शुरू किया जाएगा।

  • पूर्णिया- अमौर के लरहिया गांव से लापता युवक नाजिम का मिला शव,  3 जुलाई से था लापता, परिवार ने नाविक कय्यूम और रिजवान सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगया है। नाजिम के कपड़ों से परिवार ने शव की शिनाख्त की है। गरिया घाट का रहने वाला था नाजिम।

  • पूर्णिया- बायसी थाना पुलिस दालखोला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 517 किलो गांजा किया जब्त, ट्रक और स्कोर्पियों से गांजे की खेप हुई बरामद, दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।