Short News Bihar: आज दिनांक 18 जुलाई 2021 की शार्ट न्यूज़।

आप सभी का Short News Bihar में स्वागत है। बिहार के छोटी-बड़ी ख़बरों को शार्ट में पढ़े। 

  •  किशनगंज के मोतीहारा के पास 33 केवी लाइन में गड़बड़ी के कारण ज्यादातर हिस्सों में ब्लैक आउट की स्थिति, सप्लाई बहाल करने के लिए मरम्मती का काम जारी।
 
  • किशनगंज में बिजली संकट का असर, पौआखाली पॉवर हाउस में कैंडल ने जमाया राज।


  • किशनगंज मेडिकल कॉलेज के करीब दो गुटों के बीच झड़प। कारोबार के मामले को भिड़े लोग, एसडीएम और एसडीपीओ सहित आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को किया कण्ट्रोल।


  • रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के विरोध में राज्य व्यापी प्रदर्शन कि तैयारी के लिये किशनगंज जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी कि समीक्षा कि गई, सभी कार्यकर्ता प्रखंड में 18 जुलाई एवं जिला स्तर में 19 जुलाई को कार्यक्रम के लिये जुट गए हैं।


  • अब्दुस् सुब्हान , पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी किशनगंज एवं कटिहार।


  • टेढ़ागाछ में पुलिस टीम पर हमला और रायफल छीनने का मामला, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 14 जुलाई की रात को झाला पंचायत के बलुआ जागीर में ग्रामीणों ने किया था अटैक।


  • बिहार जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज संगठन की मजबूती को लेकर होगी चर्चा।


  • देश में महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन पूरे राज्य में आज और कल विरोध- प्रदर्शन।


  • भारत- नेपाल मैत्री ट्रेन का ट्रायल आज जयनगर से कुर्था तक आज होगा ट्रायल।


  • बिहार आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, भारी वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट, पटना, गया और रोहतास जिले में शाम 4 बजे तक के लिए अलर्ट जारी। 


  • किशनगंज उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन चेकिग के दौरान दो कार से 126 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, ब्लॉक चौक चेक प्वाइंट पर मिली सफलता, पश्चिम बंगाल से मधेपुरा सप्लाई के दौरान पुलिस ने धर दबोचा।


  • पूर्णिया के अमौर में कटान, धंसाना और भसान के बीच महंगाई से परेशान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी यात्रा निकाल कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।


  • बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी की पटना आवास में घुसा बारिश का पानी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के घर में भी जमा हुआ पानी, पटना में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जल जमाव की समस्या।


  • पटना में सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक 75.2 एमएम बारिश हुई है, गया में 12.8 एमएम बारिश हुई, मौसम विभाग ने जारी किया आंकड़ा।


  • बकरीद और श्रावणी मास को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश, सभी धार्मिक संस्थान कोविड संक्रमण के मद्देनजर बंद रहेंगे, सामूहिक आयोजन पर रोक और जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा, आदेश का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने कार्रवाई की दी चेतावनी।


  • कोचाधामन- बस्ताकोला के महानंदा नदी में एक 45 वर्षिय महिला की डूबने से हुई मौत, मछवारो ने शव को बाहर निकाला, मौके पर पहुँची कोचाधामन पुलिस के धनपुरा ओपी प्रभारी वीर प्रकाश। शव की पहचान नही हो सकी है। पोस्टमार्टम हेतू आगे की कारवाई की जा रही है।


  • पूर्णिया- बायसी के सबसे ज्यादा कटान, धंसान और भसान प्रभावित ताराबाड़ी और चनकी गांव का अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने किया दौरा और नुकसान का लिया जायजा, आवागमन की परेशानी दूर करने के लिए एक नाव भी गांव वालों के हवाले किया। सीओ के मुताबिक गांव में सुरक्षात्मक कार्य के अलावा राहत और मुआवजा सरकारी प्रावधान के तहत प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाएगा, अधिकारियों की टीम स्टीमर के सहारे गांव पहुंची थी।

  • बिहार में 8 डीएसपी का पदस्थापन, संतोष कुमार बने एसडीपीओ दानापुर, बाढ़ के एसडीपीओ होंगे मनोज कुमार, पालीगंज के एसडीपीओ होंगे अजय कुमार, डेहरी एसडीपीओ बने विनोद कुमार रावत, मनीष कुमार एसडीपीओ औरंगाबाद होंगे, अरेराज के एसडीपीओ होंगे संतोष कुमार, फैज अहमद खान DySP लॉ एंड ऑर्डर, पटना।

  • कटिहार- बलिया बेलोन में सीएसपी संचालक से हजारों की लूट का मामला, पुलिस ने चार अपराधी और दो लाइनर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, लूट की आधी रकम बरामद।

  • वैशाली- चार लोडेड पिस्टल के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार, हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों का उद्भेदन, छापेमारी अभियान के दौरान मिली कामयाबी।

  • मधुबनी- लौकहा थाना क्षेत्र के लालमनिया में सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी का घर कुर्क, 22 जून को वारदात को दिया था अंजाम।

  • सीएम नीतीश कुमार का जेडीयू नेताओं से आह्वान, 'लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, जनता के बीच जाएं, जो कमी रह गई है, उसे बताएं, फिर उसका समाधान निकाला जाएगा'

  • सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नीतीश कुमार की राय, 'सोशल मीडिया आजकल एंटी सोशल हो गया है, नई पीढ़ी के लोग इसका ख्याल रखें और नई तकनीक से लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं'।

  • मधुबनी- बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, बिस्फी थाना क्षेत्र के भोजपरौल गांव की घटना, घर मे खाना बनाने के लिए जलावन चूनने जा रहता था युवक, पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा।

  • किशनगंज- कोचाधामन के धनपुरा के बहादुरगंज रोड पर रफ्तार ने ढाया कहर, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से ज़ख़्मी, धनपुरा ओपी पुलिस ने दोनों को आनन फानन में पहुंचाया किशनगंज सदर अस्पताल, पूर्णिया के रहने वाले हैं दोनो युवक।

  • कोचाधामन में 19 जुलाई को 13 जगहों पर होगा टीकाकरण, 18 से ऊपर उम्र के सभी लोगों को मिलेगा कोविशिल्ड का डोज, BDO सिकंदर आलम ने दी जानकारी।

  • जोकीहाट- सिसौना पंचायत अंतर्गत कर्बला टोला गांव के कय्यूम साहब की अहलिया हमारे बीच नहीं रही। दुआ-ए मग़फ़िरत की गुज़ारिश है, नमाज़-ए जनाज़ा कल ज़ोहर बाद अदा की जाएगी।